{"_id":"624b176bf2b1696e233ed666","slug":"innova-parked-outside-the-house-caught-fire-tyre-battery-blast-family-narrowly-saved-jalandhar-news-pkl4466406194","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी इनोवा को लगाई आग, टायर-बैट्री ब्लास्ट, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़ी इनोवा को लगाई आग, टायर-बैट्री ब्लास्ट, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
जालंधर। थाना 7 के अधीन आती गिल कालोनी में देर रात घर के बाहर खड़ी इनोवा कार को मोटरसाइकिल पर आये दो युवकों ने आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में प्रशांत कालिया पुत्र कंवल कालिया वासी गिल कालोनी ने बताया कि वह सोशल मॉडल स्कूल चलाते हैं।
रोजाना की तरह रात 9 बजे के करीब घर पहुंचा और खाना खाने अंदर चला गया, सोचा कि बाद में गाड़ी को अंदर कर लेंगे। 10 बजे लोगों ने आवाजें लगाई तो देखा कि बाहर कार जल रही थी जिसे बुझाया, देखते ही देखते कार का टायर और बैटरी ब्लास्ट हो गए।
गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई पर कार पूरी तरह जल गई। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। इस सूचना पर पहुंचे थाना 7 के प्रभारी भूषण कुमार ने आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए तो दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखे। जिसमें से एक उतरा और पेट्रोल डालकर कार को आग लगा दी। सीसीटीवी में युवकों का चेहरा और मोटरसाइकिल का नंबर साफ नजर नहीं आया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।