{"_id":"b3903fc154abc41f93586e56b92d67f1","slug":"in-the-case-of-illegal-basement-advocate-khanna-would-complain-to-deputy-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम को शिकायत करेंगे एडवोकेट खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम को शिकायत करेंगे एडवोकेट खन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
अकाली-भाजपा सरकार के मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी के बेटे संदीप भंडारी की ओर से खोदी गई अवैध बेसमेंट के मामले से जुड़ी फाइल को ढूंढने में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी जुट गए हैं।
बिल्डिंग विभाग के एटीपी बांके बिहारी ने कहा कि बुधवार को सरकारी आदेशों पर आधी छुट्टी होने से फाइल नहीं पाई है। इसलिए वीरवार को फाइल देखने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
जालंधर के एडवोकेट वरुण खन्ना ईमेल के जरिये इस मामले की शिकायत कापी डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी, लोकल बॉडी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, निगम कमिश्नर को भेजेंगे।
विज्ञापन
शहर के दोआबा चौक से सटे भगतपुरा मोहल्ले की गली नंबर-2 में केडी भंडारी के बेटे संदीप भंडारी की फर्म की ओर से अवैध बेसमेंट खोदी गई है।
इसका खुलासा करीब चार माह पहले नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबराय के पति कुलदीप सिंह ओबराय और भाजपा पार्षद रवि महेंद्रू ने किया था। अवैध खोदी गई बेसमेंट पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
एडवोकेट वरुण ने सवाल उठाया है कि निगम प्रशासन भंडारी के बेटे की ओर से खोदी गई अवैध बेसमेंट पर नरमी क्यों दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को पूरी गंभीरता से उठाएंगे।