{"_id":"6259a34e272c765d5340b0b9","slug":"if-don-t-buy-wheat-at-full-price-will-jam-the-rails-on-25th-pandher-firozpur-news-pkl447757423","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं पूरे दाम में नहीं खरीदा तो 25 को करेंगे रेल का चक्का जाम - पंधेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं पूरे दाम में नहीं खरीदा तो 25 को करेंगे रेल का चक्का जाम - पंधेर
विज्ञापन
फिरोजपुर। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब की खरीद मंडियों में सरकार गेहूं पूरे दाम में नहीं खरीदती तो 25 अप्रैल को रेल का चक्का जाम करेंगे। केंद्र सरकार के इशारे पर मंडियों में खरीद एजेंसियां किसानों का गेहूं नहीं खरीद रही हैं। इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने एक माह बीच चुका है, बावजूद इसके पंजाब में नशे पर रोक नहीं लगी। प्रतिदिन नशे से युवकों की मौत हो रही है, जंडियाला गुरु में तो युवतियां चिट्टे का नशा कर रही हैं। इसलिए 16 अप्रैल को किसान नशे के खिलाफ धरना देंगे।
पंधेर ने कहा कि भगवंत मान की सरकार को बने एक माह बीत चुका है अभी तक पंजाब में नशे पर रोक नहीं लगाई गई है। रोजाना नशे से युवा मर रहे हैं। नशे से कई घर बर्बाद हो चुके हैं। इसलिए किसान जत्थेबंदियां नशे की रोकथाम के लिए 16 अप्रैल को पुलिस अधिकारियों के खिलाफ धरना देंगी। पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की गेहूं की फसल प्राइवेट व्यापारियों को बेचना चाहती है, इसलिए सरकारी खरीद बंद कर दी है।
किसानों का गेहूं पूरे दामों पर मंडियों में नहीं खरीदा गया तो 25 अप्रैल को किसान जत्थेबंदियां रेल पटरियां पर धरना देकर ट्रेनें रोकने को मजबूर होंगी। इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। इस मौके पर किसान नेता बाज सिंह, गुरलाल सिंह, लखविंदर सिंह, कंधारा सिंह, बलदेव सिंह, कंवरदीप सिंह, सविंदर सिंह व सुखदेव सिंह मौजूद थे।