{"_id":"62dd7bfb1a3e33127a58b8e9","slug":"hurt-by-getting-less-marks-in-10th-a-student-studying-in-delhi-hangs-herself-abohar-news-pkl4575318198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar News: 10वीं की छात्रा ने फंदा लगा दी जान, कम अंक आने से थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar News: 10वीं की छात्रा ने फंदा लगा दी जान, कम अंक आने से थी परेशान
Mon, 25 Jul 2022 12:50 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:50 AM IST
सार
मृतका की मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और तीन बेटियों का पालन पोषण कर रही थी। अंजलीना उनकी सबसे छोटी बेटी थी और दिल्ली में पढ़ रही थी। वह मई में सीबीएसई के पेपर देकर दिल्ली से घर आ गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर के जम्मू बस्ती निवासी व दिल्ली के स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा ने परीक्षा में कम अंक आने से परेशान होकर रविवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही नगर थाना पुलिस ने समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से उसका शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जम्मू बस्ती निवासी अंजलीना पुत्री स्व. अजीतो देव नाथ दिल्ली के एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। शनिवार को उसका रिजल्ट आया, जिसमें उसके कम नंबर आए। जिससे वह परेशान हो गई, क्योंकि वह विदेश जाना चाहती थी। अंजलीना रविवार सुबह अपनी माता के साथ चर्च गई थी। वहां से घर आई और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कुछ देर बाद उसकी मां घर लौटी तो उसने अंजलीना को फंदे पर लटके देखा। इसके बाद उसने आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादारों बिट्टू नरूला व सोनू ग्रोवर के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका की मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और तीन बेटियों का पालन पोषण कर रही थी। अंजलीना उनकी सबसे छोटी बेटी थी और दिल्ली में पढ़ रही थी। वह मई में सीबीएसई के पेपर देकर दिल्ली से घर आ गई थी।
विज्ञापन