फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Health Minister visit Dr. Balbir Singh said Change in Ayushman Yojana

पिम्स पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री: डॉ. बलबीर बोले- आयुष्मान योजना में बदलाव, 65 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Thu, 14 Aug 2025 03:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 14 Aug 2025 03:20 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने वीरवार को जालंधर स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पिम्स) अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में आयुष्मान योजना के तहत इलाज के बारे में जानकारी साझा की। 

विज्ञापन
Health Minister visit Dr. Balbir Singh said Change in Ayushman Yojana
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार की तरफ से युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर नशा छोड़ने वाले लोगों को नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया जा रहा है। सरकार की इस मुहिम के तहत अब लोग खुद भी जागरूक हो रहे हैं। यही कारण है कि लोग खुद मुहिम में शामिल होकर तस्करों के खिलाफ पुलिस को गुप्त सूचनाएं दे रहे हैं। इसके तहत पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। यह बातें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने वीरवार को जालंधर स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पिम्स) अस्पताल दौरे के दौरान कहीं।

विज्ञापन


इस मुहिम के तहत सेहत मंत्री बलबीर सिंह पिम्स अस्पताल पहुंचे। आयुष्मान स्कीम में बच्चों के अभिभावकों के नाम दर्ज होने में आ रही परेशानी को लेकर सेहत मंत्री ने कहा कि इसमें कुछ बदलाव किया गया है। ऐसे में अब पूरे परिवार को इस स्कीम का लाभ मिलेगा। पंजाब के 65 लाख लोग इस मुहिम के तहत अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। वहीं सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के बाद कमेटी तैयार करके लगातार अन्य अस्पतालों में आ रही कमियों को लेकर प्रोसेस जारी है, जल्द इन कमियों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यह मुहिम सरकार द्वारा लगातार चल रही है। इस मुहिम के तहत नशा छुड़ाओं केंद्र सहित अन्य सेंटरों से उनके द्वारा फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने वाले लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए प्रशासन की कमी थी, जिसे पूरा कर लिया गया है। वहीं अब नशा छोड़ने वाले लोगों के लिए मेडिकल अफसरों को ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत मंत्री ने कि काफी मात्रा में आ रहे डाटा का एनालिसिस किया जा रहा है। पहले चिट्टे के कारण युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंस रही थी, लेकिन अब आइस ड्रग्स सहित अन्य नशे के मामले सामने आ रहे हैं। इस मुहिम को लेकर डाटा इकट्ठा करके डॉक्टरों के साथ मीटिंग की गई। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस सहित स्कूलों में भी पढ़ाई के साथ बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं पार्कों में जिम खोले जा रहे है, ताकि युवा पीढ़ी का ध्यान नशे से दूर किया जाए। इसी के साथ नशा छोड़ने वाले लोगों को नौकरी दिलाने का काम किया जा रहा है। नशा छोड़ने की मुहिम को लेकर अच्छे रिजल्ट भी सामने आ रहे है। यही कारण है कि अब माता-पिता खुद बच्चों को नशा छुड़वाने के लिए सेंटरों में भर्ती करवा रहे है। दूसरी ओर नशा बेचने वाले में खुद पंजाब छोड़कर भाग रहे है। जेलों में बंद कैदियों को लेकर कहा कि जेलों में नशा करने वाले कैदियों को नशा छोड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed