{"_id":"5ef8bc688ebc3e4320275cd1","slug":"harnia-patient-found-corona-positive-in-muktsar-muktsar-news-pkl379591931","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने किया हर्निया का ऑपरेशन, मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने किया हर्निया का ऑपरेशन, मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अनजाने में कोरोना पॉजिटिव मरीज का हर्निया का ऑपरेशन कर डाला। ज्यों ही स्वास्थ्य विभाग को इस बात का पता चला विभाग में हड़कंप मच गया। मरीज को तुरंत आइसोलेट कर दिया गया। वहीं उसका ऑपरेशन करने वाले दो डॉक्टरों, दो स्टाफ नर्स व दो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया।
बीते दिनों मुक्तसर के सिविल अस्पताल में मॉडल टाउन निवासी व्यक्ति हर्निया का ऑपरेशन करवाने पहुंचा था। ऑपरेशन से एक दिन पूर्व ही उसने कोरोना के चलते सैंपल भी दिया था। ये बात उसने डॉक्टरों व अन्य को नहीं बताई। अनभिज्ञता के चलते डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद रिपोर्ट आने पर जब स्वास्थ्य विभाग को उसके कोरोना पाजिटिव होने का पता चला तो उसे सिविल अस्पताल में ही स्पेशल वार्ड में आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही डॉक्टरों, स्टाफ नर्स व अन्य कर्मियों को एकांतवास पर भेज दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि मरीज को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों समेत स्टाफ के सैंपल लेकर उनको एकांतवास कर दिया गया है। एडीसी संदीप कुमार ने बताया कि मरीज ने डॉक्टरों को अपने कोरोना टेस्ट के बारे में कुछ नहीं बताया था। इस कारण डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर दिया।