फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   GRP, Police officers, meeting, railway station protection, SP, Jalandhar, punjab

रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 28 Jun 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 28 Jun 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
GRP, Police officers, meeting, railway station protection, SP, Jalandhar, punjab
जालंधर में पुलिस अधिकारियो के साथ मीटिंग करते जीआरपी के एसपी लखविंदर पाल सिंह खैहरा। - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) की ओर से सूबे के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जीआरपी मुलाजिमों की टीम दिन रात रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग करेगी। ट्रेनों के अंदर से लेकर प्लेटफार्म पर मुलाजिमों हर समय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


जीआरपी थाने में एसपी लखविंदर पाल सिंह खैहरा ने मंगलवार को राज्य के चार जिलों के एसएचओ समेत सभी चौकी इंचार्ज के साथ मीटिंग की। इसमें सभी मुलाजिमों को हिदायतें दी गई हैं कि सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जालंधर, पठानकोट, अमृतसर और लुधियाना के बड़े स्टेशनों समेत सभी छोटे स्टेशनों पर भी मुलाजिमों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


एसपी खैहरा ने कहा कि 15 अगस्त के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मुलाजिमों को आदेश दिए गए हैं कि रेलवे स्टेशनों पर आने वाली हर एक ट्रेन के अंदर जाकर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के अंदर आने-जाने वाले मुख्य रास्तों पर हर समय मुलाजिम तैनात रहेंगे। इस दौरान डीएसपी मक्खन सिंह, जीआरपी जालंधर थाने के एसएचओ बलदेव  सिंह रंधावा, पठानकोट के एसएचओ सतपाल, अमृतसर के एसएचओ दविंदर सिंह रंधावा, लुधियाना के एसएचओ इंद्रजीत सिंह समेत जालंधर, पठानकोट, अमृतसर और  लुधियाना जीआरपी थानों के अंतर्गत आती सभी चौंकी इंचार्ज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed