फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   grand son killed grandmother on her birthday, three accused arrested

Jalandhar Crime: जन्मदिन पर दोहते ने किया नानी का कत्ल, मां के बयान पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2022 11:12 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 11:12 PM IST
सार

मृतका की बेटी प्रतिमा ने कहा कि रक्षय ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी नानी को मौत के घाट उतारा है। अब तक की जांच में पता चला है कि विजय छाबड़ा का कत्ल शॉल से गला घोंटकर किया गया है।

विज्ञापन
grand son killed grandmother on her birthday, three accused arrested
नानी की हत्या में दोहता गिरफ्तार - फोटो : demo pic

विस्तार

जालंधर थाना सदर के अधीन आते गांव अस्मानपुर में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। गांव में नानी के जन्मदिन पर दोहते ने दोस्तों के साथ मिलकर उनका कत्ल कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी मां प्रतिमा ने बताया कि उसकी मां विजय छाबड़ा का जन्मदिन था, जिसके चलते वह अपनी ड्यूटी के बाद मां के घर गांव अस्मानपुर में आ गई थी। इस दौरान उसने देखा कि उसका बेटा रक्षय घर से निकल रहा था और जब उसने उसे आवाज लगाई तो वह अपने दो और साथियों के साथ बाइक पर फरार हो गया। 
विज्ञापन


डीसीपी इंवेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा, एसीपी जालंधर कैंट बबनदीप सिंह व थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह और फतेहपुर (प्रतापपुरा) पुलिस चौकी प्रभारी ने रक्षय (20) द्वारा कत्ल की गई 73 वर्षीय नानी विजय छाबड़ा का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


प्रतिमा ने कहा कि रक्षय ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी नानी को मौत के घाट उतारा है। अब तक की जांच में पता चला है कि विजय छाबड़ा का कत्ल शॉल से गला घोंटकर किया गया है। पुलिस ने मां प्रतिमा के बयान पर रक्षय और उसके दो साथियों के खिलाफ 302 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि कत्ल कैसे किया गया इसका पूरा खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि रक्षय और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी गई और गुरुवार देर शाम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कैंट बबन दीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी कि नानी के कत्ल के पीछे मंशा क्या थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पैसों की रिकवरी हुई है, इसका खुलासा पुलिस सुबह करेगी। दोहते द्वारा नानी का कत्ल किए जाने का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed