फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Governor Gulab Chand Kataria inaugurated museum at Gulab Devi Hospital in Jalandhar

जालंधर पहुंचे गवर्नर कटारिया: अस्पताल में म्यूजियम का उद्धघाटन किया, नवजोत कौर से मुलाकात पर दिया ऐसा जवाब

Mon, 08 Dec 2025 07:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Dec 2025 07:04 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर स्थित गुलाब देवी अस्पताल में बने म्यूजियम का राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उद्घाटन किया। राज्यपाल का अस्पताल परिसर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Governor Gulab Chand Kataria inaugurated museum at Gulab Devi Hospital in Jalandhar
जालंधर में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सोमवार दोपहर बाद जालंधर पहुंचे। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने जालंधर के गुलाब देवी अस्पताल में तैयार किए गए म्यूजियम का उद्धघाटन किया। अस्पताल पहुंचने पर ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा, डीसीपी इनवेस्टिगेशन मनप्रीत ढिल्लों व डीसीपी नरेश डोगरा ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


इस दौरान गवर्नर कटारिया ने कहा कि अस्पताल में नई सुविधा शुरू की गई। अस्पताल में नया म्यूजियम तैयार किया गया है। इस म्यूजियम को देखकर आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी और विचार करेंगी कि व्यक्ति का जीवन पद के आधार पर नहीं बल्कि उसके समर्पण के आधार पर होता है। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने नर्सिंग कॉलेज में पास हुए छात्रों को सर्टीफिकेट भी दिए। उन्होंने छात्रों को ऐसे ही मेहनत व लग्न से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस दौरान नवजोत कौर की मुलाकात को लेकर राज्यपाल ने कहा कि वह जनता की आवाज को सुनते हैं। उनके पास जो भी आता है, अपने मन की बात करके फोटो खींचवाता है और एक ज्ञापन देकर चला जाता है। उनकी बात भी हमने सुन ली और ज्ञापन रख लिया है, जो संभव होगा वह किया जाएगा। वहीं 500 करोड़ रुपये के अटैची के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका काम नहीं है। उनके खिलाफ कार्रवाई करने का काम सरकार का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed