फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Government should release salaries of aided school staff: BJP

एडेड स्कूल के स्टाफ का वेतन जारी करे सरकार: भाजपा

Fri, 07 Nov 2025 08:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Government should release salaries of aided school staff: BJP
-छह से आठ महीनों से लंबित है वेतन, हजारों शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ आर्थिक संकट में
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में अपने बकाया वेतन के लिए संघर्ष कर रहे सरकारी सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूलों के शिक्षकों के संघर्ष को भाजपा ने समर्थन देने का एलान किया है। पंजाब भाजपा ने एलान किया है कि वे स्कूल स्टाफ के साथ हैं। प्रेस वार्ता में पंजाब के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि जिन शिक्षकों को बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाना है, वे आज वेतन और अन्य मांगों के संदर्भ में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि पंजाब के शिक्षक समुदाय, छात्रों और जनसेवा की भावना के साथ विश्वासघात है। ये स्टाफ इस वक्त बड़े आर्थिक संकट में घिरा हुआ है।

सरीन ने कहा कि शिक्षा को राजनीति या लापरवाह शासन का शिकार नहीं बनना चाहिए। भाजपा सभी लंबित वेतनों को तुरंत जारी करने और पहले की तरह अनुदानों को बहाल करने की मांग करती है। भाजपा शिक्षक संघों के साथ एकजुटता से खड़ी है और सरकार से तत्काल वेतन जारी करने की मांग करती है। शिक्षकों के सम्मान और छात्रों के भविष्य से अब और समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed