फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Getting rid of destitute animals, resolution passed in Municipal Corporation

बेसहारा पशुओं से निजात, नगर निगम में प्रस्ताव पारित

Tue, 21 Sep 2021 09:47 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Getting rid of destitute animals, resolution passed in Municipal Corporation
अबोहर। नगर निगम की मासिक बैठक बुधवार को मेयर विमल ठठई की अध्यक्षता में टाउन हाल में संपन्न हुई, जिसमें शहर के समुचित विकास के लिए 101 करोड़ रुपये खर्च करने तथा शहरवासियों को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में डिप्टी सीनियर मेयर राज कुमार निराणियां, डिप्टी मेयर गणपत राम, फाइनेंस कमेटी चेयरमैन मंगत राम बठला, एससी संदीप गुप्ता विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि शहर की सरकारी संपत्ति को बेचने से करीब 70 करोड़ रुपये की आमदन हुई है। जिसके चलते शहर के विकास के लिए 101 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी दी गई है जबकि पिछले वर्ष यह बजट कुल 27 करोड़ रुपये था। निगम के मेयर विमल ठठई ने बताया कि आज पारित किए गए बजट से शहर का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। इसके अलावा आए दिन लोगों के लिए जानलेवा साबित होने वाले बेसहारा पशुओं से शहर को मुक्त करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके तहत नगर निगम व गोशाला कमेटी की टीमें पशु पकड़ने वालों के सहयोग से पशुओं को नंदीशाला पहुंचाएंगे और इनके चारे का प्रबंध करने के लिए नगर निगम की ओर से प्रति पशु 30 रुपये की दर से गोशाला को भुगतान किया जाएगा। यह पैसा काऊ सेस के रूप में नगर निगम में एकत्रित होगा। उन्होंने कहा कि शहर से पशुओं को पकडने का कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा और आसपास के गांवों से शहर में आने वाले पशुओं को रोकने के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। पीने के पानी का प्रबंध के लिए 5 लाख का प्रोजेक्ट निगम में स्थापित जाएगा। इसके साथ ही गत वर्ष निगम से बर्खास्त किए गए चार सफाई कर्मचारियों को बहाल करने को मंजूरी दी गई। बैठक में पार्कों के रख रखाव हेतू माली की संख्या 13 से बढ़ाकर 20 कर दी गई। मेयर विमल ठठई ने कहा कि नगर निगम शहर में विकास करवाने और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है, इसके लिए लोग निगम का सहयोग करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स समय समय पर अदा करें। बैठक में पार्षद बब्बू नागपाल, राकेश रहेजा, मेहर चंद तनेजा, सत्यवान शाक्य, नरिन्द्र वर्मा, लक्की कामरेड, धर्मवीर मलकट, पुनीत अरोड़ा सोनू, ठाकर दास सिवान, पूनम रहेजा, रेणु बाला, सुदेश छाबड़ा, चंद्रकला तथा नरेश गोयल, प्रेम चुघ, गुरमन संधू, विपन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो एबीआर 1 है।
कैप्शन: अबोहर नगर निगम में बैठक करते पार्षद व मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed