फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gangster Middu, the main accused in the Kabaddi promoter's murder case, was killed in an encounter, and two policemen were injured.

Jalandhar News: कबड्डी प्रमोटर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर मिड्डू मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी जख्मी

Wed, 17 Dec 2025 08:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Gangster Middu, the main accused in the Kabaddi promoter's murder case, was killed in an encounter, and two policemen were injured.
-राणा बलाचौरिया हत्याकांड में शामिल था तरनतारन का रहने वाला आरोपी
विज्ञापन

-मोहाली के लैहली गांव के पास तड़के तीन बजे हुई क्रॉस फायरिंग
---
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी/मोहाली। कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू को पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। वह तरनतारन का रहने वाला था। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लैहली गांव के पास झरमल नदी के पुल के पास बुधवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी हेडकांस्टेबल गुलाब सिंह और कुमार शर्मा घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है।



मोहाली के एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि मारा गया आरोपी मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह लैहली क्षेत्र में स्थित एक खंडहर हो चुकी इमारत में छिपा है और अपने साथी एशदीप सिंह के साथ विदेश भागने की फिराक में था।
विज्ञापन




तीन तरफ से घिरा तो की फायरिंग
एसएसपी के अनुसार पुलिस टीमों ने जब खंडहर हो चुकी इमारत को तीनों ओर से घेर लिया तो आरोपी ने जिगाना पिस्तौल (9 एमएम) से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में दो पुलिस मुलाजिम घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड एशदीप सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान ही हरपिंदर सिंह के लैहली में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने एशदीप की निशानदेही पर अमृतसर से जुगराज सिंह को भी काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




डोनी बल गैंग से जुड़ा नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक एशदीप सिंह कुख्यात डोनी बल गैंग का हैंडलर है। उसी ने हत्या की पूरी योजना बनाई और वारदात के बाद विदेश भागने के लिए टिकट भी बुक करवा ली थी। एसएसपी ने बताया कि एशदीप 25 नवंबर को रूस से भारत आया था और पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसके सीधे संपर्क डोनी बल से थे जबकि जोधा (इटली) और गुरलाल (यूएसए) गैंग के विदेशी कनेक्शन बताए जा रहे हैं।




वारदात में पांच से छह आरोपी शामिल, इनमें दो शूटर
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात में कुल पांच से छह लोग शामिल थे। इनमें दो शूटर थे जबकि अन्य आरोपी सपोर्ट रोल में थे। एनकाउंटर में मारा गया हरपिंदर सिंह एक्टिव शूटरों को सपोर्ट कर रहा था और वह पहले भी पांच से छह वारदात में शामिल रहा है। एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि मामले में बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मुख्य शूटर आदित्य कपूर और पाठक बताए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article