{"_id":"66aa6a09b48930269707c93f","slug":"gang-of-female-thieves-into-a-boutique-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102471-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: महिला चोर गिरोह ने ब्यूटिक में घुसकर चुराया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: महिला चोर गिरोह ने ब्यूटिक में घुसकर चुराया सामान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/फिरोजपुर। क्षेत्र में सक्रिय महिला चोर गिरोह से दुकानदार परेशान हैं। उक्त चोर गिरोह एक ब्यूटिक में घुस गया और सामान चुरा लिया। सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात यह है कि भीषण गर्मी में जहां लोगों के पसीने छूट रहे हैं, यह महिलाएं शाल ओढ़कर बाजार में घूम रही हैं।
जलालाबाद-फिरोजपुर हाईवे स्थित बस स्टैंड के नजदीक गुरु कृपा फैशन ब्यूटिक की दुकान में दाखिल हुई पांच महिलाओं द्वारा बड़े ही शातिराना तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अचानक दुकान में दाखिल हुई इन महिलाओं को उक्त ब्यूटिक मालकिन वीना रानी द्वारा रोकने का प्रयास किया। बावजूद इसके ये महिलाएं उसकी दुकान में दाखिल होकर सामान की तरफ पहुंच गई। इन्होंने सूट, कपड़े, रील के डब्बे व अन्य सामान चोरी कर लिया।
ये महिलाएं बाहमनी चुंगी के नजदीक शिवम बेकरी, किरयाना स्टोर, हलवाई सहित कई दुकानों पर गई। किरयाना दुकानदार अशोक कुमार का कहना है कि उक्त महिलाएं उसकी दुकान पर भी आई थी और सामान चुरा कर ले गई।
विज्ञापन
उधर, इस बाबत जलालाबाद सिटी थाना के एसएचओ अंग्रेज कुमार का कहना है कि ऐसे गिरोह को जल्द कपड़ा जाएगा।