फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gandhi Vanita Ashram girls want to go to In laws house

पंजाब : जालंधर में जब नाबालिग लड़कियां बोलीं- मैडम जी! हमें घर और आश्रम नहीं, ससुराल जाना है

Wed, 07 Apr 2021 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Apr 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Vanita Ashram girls want to go to In laws house
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब के जालंधर स्थित गांधी वनिता आश्रम से आठ मार्च को भागी 46 लड़कियों के मामले की जांच के दौरान अधिकतर लड़कियों ने एक सुर में कहा है कि मैडम जी! हमें घर नहीं जाना, हमें आश्रम में नहीं रहना, हमें ससुराल भेज दो। प्रशासन के सामने दिक्कत यह है कि अधिकतर लड़कियां नाबालिग हैं और उनकी शादी भी नहीं हो सकती है। कुछ लड़कियों को उनके माता-पिता के घर भेजने के लिए कहा गया, इस पर न तो उनके परिजन उन्हें ले जाने को तैयार हैं और न ही कोई लड़की माता-पिता के घर जाना चाहती हैं। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी और सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक विम्मी भुल्लर का कहना है कि आश्रम में लड़कियों को क्या परेशानी थी, इसकी जांच करने वे आश्रम में गई थीं। जांच में एक ही बात सामने आई कि वह आश्रम में अकेली रहती हैं, इस वजह से उनका मन आश्रम में नहीं लगता है। लड़कियां अपने ससुराल जाना चाहती हैं।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि गांधी वनिता आश्रम से आठ मार्च की देर शाम अचानक 83 में से 46 लड़कियां गेट का दरवाजा और ताला तोड़कर भाग गई थीं। आश्रम कर्मचारियों की सूचना पर देर रात तक पुलिस ने सभी को पकड़ लिया था और वापस गांधी वनिता आश्रम में भेज दिया था। इस घटना के तीन दिन बाद 15 लड़कियां दोबारा एक-दूसरे से भिड़ गई थीं। जिससे माहौल तनाव भरा हो गया था। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। वहीं सामाजिक सुरक्षा व बाल विकास विभाग की निदेशक विम्मी भुल्लर भी जांच कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed