फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fraud with retired bank manager

Jalandhar News: कनाडा वाला भतीजा बनकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से तीन लाख की ठगी

Sat, 05 Oct 2024 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fraud with retired bank manager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फगवाड़ा (कपूरथला)। फगवाड़ा में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 3 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने जांच कर एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह जानकारी थाना साइबर क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने दी।
पीड़ित रिटायर्ड बैंक मैनेजर महिंदर सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर फगवाड़ा ने बताया कि 20 अगस्त को उसके फोन पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको उसकी पत्नी का भतीजा हैप्पी बताया और एक सिटी बैंक की 6.5 लाख रुपये की रसीद फोन पर भेजने के बाद कहा कि आपको 6.5 लाख रुपये भेजे हैं, लेकिन इस बारे उसके माता पिता को नहीं बताना। यह पैसे आपके खाते में शाम तक आ जाएंगे। इसके कुछ देर बाद फिर आरोपी का फोन आया और उसने एक महिला की फोटो भेजकर कहा कि यह उसके दोस्त की मां है, जो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। आप अपने खाते से उसको तीन लाख रुपये उसे भेज दो, जो मैंने आपको 6.5 लाख भेजे हैं, उसमें और भेज दूंगा।
विज्ञापन

पीड़ित महिंदर सिंह उसकी बातों में आकर अपने खाते से उसकी ओर से दिए खाते में तीन लाख रुपये भेज दिए। उन्होंने बताया कि शाम तक जब साढ़े 6 लाख उसके खाते में नहीं आए तो उन्हें मालूम हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। उन्होंने कनाडा में रहने वाले पत्नी के भतीजे हैप्पी से भी बात कि तो उसने बताया कि उसने कोई फोन नहीं किया। पीड़ित महिंदर सिंह ने ठगी की शिकायत जिला पुलिस को दी जिसके बाद थाना साइबर क्राइम पुलिस ने जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे, उसे फ्रीज़ करवाया। इस बारे साइबर क्राइम थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने बताया कि उत्तरप्रदेश के सहारनपुर निवासी खाताधारक महिला सोनम पत्नी रजनीश के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed