फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former MLA Jagbir Brar joins Akali Dal

जालंधर : कांग्रेस को झटका... पूर्व विधायक जगबीर बराड़ अकाली दल में शामिल, सुखबीर बादल ने कैंट से दिया टिकट

Tue, 17 Aug 2021 01:36 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Jagbir Brar joins Akali Dal
जालंधर। पूर्व विधायक व जल स्रोत निगम और विकास कारपोरेशन पंजाब के चेयरमैन जगबीर बराड़ ने सोमवार को शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सोमवार को उसके निवास जालंधर पहुंचे और अकाली दल में शामिल करवाने के तत्काल बाद जालंधर कैंट क्षेत्र से विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अकाली दल-बसपा का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जगबीर बराड़ 2007 में अकाली दल की टिकट पर ही जालंधर कैंट से विधायक चुने गए थे। वह मनप्रीत बादल के नजदीकी रिश्तेदार हैं। 2011 में वह पीपीपी पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन चुनावों से ठीक पहले वह कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के खेमे में चले गए। 2017 में उनकी जगह प्रगट सिंह को जालंधर कैंट से टिकट मिल गई। जिस वजह से बराड़ कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। बराड़ व परगट सिंह का छत्तीस का आंकड़ा चल रहा था।
विज्ञापन

अकाली दल का दामन थामने के बाद जगबीर बराड़ ने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी उन्हें प्रधान तो बना सकती हैं, लेकिन कांग्रेस को वोट नहीं मिलेगी। सिद्धू के भाषण में मजाक ज्यादा संजीदगी कम है। पंजाब की जनता इस बार जोकरों को सरकार बनाने का मौका नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed