फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former Minister Surjit Singh akhra Suspended from Shiromani Akali Dal

पंजाब में बड़ा सियासी एक्शन: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत से निलंबित, AAP में जाएंगे

Fri, 15 May 2026 07:09 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर Published by: Akash Dubey Updated Fri, 15 May 2026 07:09 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) ने पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया। उनके जल्द आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा है।

विज्ञापन
Former Minister Surjit Singh akhra Suspended from Shiromani Akali Dal
पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) ने वरिष्ठ अकाली नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


इस फैसले की घोषणा जालंधर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान की गई। पार्टी नेताओं ने बताया कि रखड़ा को निलंबित करने का प्रस्ताव पार्टी के महासचिव गुरप्रताप सिंह वडाला द्वारा रखा गया, जिसे बाद में पार्टी की आम सभा ने मंजूरी दे दी।

विज्ञापन

सुरजीत सिंह रखड़ा उन प्रमुख अकाली नेताओं में शामिल रहे हैं, जिन्होंने सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाली शिरोमणि अकाली दल से दूरी बना ली थी। बाद में वह शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के गठन के प्रमुख चेहरों में भी शामिल हुए, जिसका नेतृत्व पूर्व अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से जुड़ा माना जाता है।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज है कि रखड़ा जल्द सत्ताधारी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान निकट भविष्य में उन्हें पार्टी में शामिल करा सकते हैं।

विज्ञापन

सुरजीत सिंह रखड़ा कभी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल के करीबी माने जाते थे। उन्होंने समाना विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर चुनाव जीतकर प्रतिनिधित्व किया था। बाद में बेअदबी मामलों और अकाल तख्त के फैसलों को लेकर पार्टी नेतृत्व के रवैये से नाराज होकर उन्होंने अकाली दल से अलग राह अपना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed