फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   foreign return committed suicide, corona virus

कोरोना वायरसः एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल ले जाने पर युवक ने कर ली थी सुसाइड, अंतिम संस्कार

Sat, 21 Mar 2020 04:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 21 Mar 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
foreign return committed suicide, corona virus
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस के शक में दिल्ली एयरपोर्ट से सफदरजंग अस्पताल ले जाने पर आत्महत्या करने वाले बलाचौर के गांव सियाना निवासी तनवीर का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से उसका शव सीधा सियाना के शमशान घाट लाया गया, जहां पर बेहद एहतियात से उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


सेहत विभाग की ओर से पुलिस प्रशासन की मदद से तमाम प्रबंध किए हुए थे और अंतिम संस्कार के दौरान किसी को भी शव के पास नहीं जाने दिया गया। बता दें कि गांव सियाना निवासी 23 साल का तनवीर 18 मार्च को अपनी मां के साथ सिडनी से भारत आया था। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उसे बुखार पाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। वहां पर तनवीर ने सातवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। परिवार ने तनवीर की सेहत के प्रति गंभीरता न लेने का भी आरोप लगाया था। इस मामले को सांसद प्रो. मनीष तिवारी ने भी लोकसभा में उठाया था। हालांकि तनवीर के कोरोना पीड़ित संबंधी कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed