फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five Punjabis, including three students, died in road accidents in Canada

दर्दनाकः कनाडा में तीन विद्यार्थियों समेत 5 पंजाबियों की हादसों में मौत, कार में जिंदा जले पति-पत्नी

Sun, 06 Oct 2019 09:02 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 06 Oct 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
Five Punjabis, including three students, died in road accidents in Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कनाडा के ओंटारियो में सड़क हादसे में सेंट क्लेयर कॉलेज के तीन स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। यह हादसा कनाडा के समय के मुताबिक शुक्रवार को सुबह डेढ़ बजे ऑयल हेरिटेज रोड पर हुआ, जब तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क से उतर गई और पलटियां खाने लगी।

विज्ञापन


इस हादसे में तीन पंजाबी विद्यार्थियों की मौत हो गई। तीनों की उम्र करीब 20 साल है। मृतक लड़की की पहचान हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। जबकि अन्य की पहचान तनवीर सिंह और गुरविंदर सिंह के रूप में हुई। चौथा साथी जो कि कार चालक था, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


ओंटारियो प्रोवेंसिस की पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और अधिकारिक रूप से इतना ही कहा है कि पीड़ित इस इलाके के नहीं थे। यह तीनों विंडसर के सेंट क्लेयर कॉलेज में पढ़ाई करते थे। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह घटनास्थल कॉलेज से करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर है और इलाके की पुलिस का कहना है कि तीनों बाहरी क्षेत्र से इस इलाके में आए थे। पुलिस ने जांच में सड़क पर कार के पलटने के दो बड़े निशान भी पाये।

हालांकि इस घटना का कोई चश्मदीद नहीं मिला है, इसलिए ओंटारियो प्रोवेंसिस पुलिस ने इसके लिए अपना नंबर जारी करते हुए अपील की है कि अगर किसी ने इस दुर्घटना देखा है तो वह इसकी जानकारी तत्काल दे। ऑयल हेरिटेज रोड दुर्घटना के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। अगस्त माह में ही दो दुर्घटनाएं इस मार्ग पर घटी है, जिसमें एक महिला की भी मौत हुई थी।

कनाडा में गाड़ी में जिंदा जले गढ़शंकर निवासी दंपती

ब्लाक गढ़शंकर के गांव महिताबपुर के कुलवीर सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी कुलविंदर कौर सिद्धू की कनाडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सिद्धू करीब 18 साल पहले कनाडा में बसे थे। उनके पिता महिंदर सिंह और माता चन्नण कौर हादसे के बारे में पता चलते ही कनाडा के लिए रवाना हो गए। 

डा. सोहन सिंह निवासी महिताबपुर ने बताया कि करीब 18 वर्ष पहले कुलवीर अपनी पत्नी कुलविंदर कौर, बेटे युवराज और बेटी सिमरन के साथ कनाडा चले गए थे। वहां वह बतौर एचवीएसी टेक्नीशियन और उनकी पत्नी वालमार्ट में बतौर मैनेजर काम करते थे। इन दिनों वह कैनेडा के ओंटारियो राज्य के शहर ब्रैंपटन में रह रहे थे। दो अक्तूबर की दोपहर वह अपनी बेटी को सेंट कैथलीन में सेंट कैथलीन यूनिवर्सिटी में छोड़ कर घर लौट रहे थे।

इस दौरान एक चालक ने गलत दिशा में आकर इस दंपती की गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी जिससे इनकी कार में आग लग गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी कार में ही जल गए। अभी तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई है। उनके भाई ने बताया कि कुलवीर को परिवार समेत दिसंबर में भारत आना था। 

कुलवीर ने गढ़शंकर से दसवीं करने के बाद खालसा कॉलेज माहिलपुर से हायर सेकेंडरी और फिर इंजीनियरिंग गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना से की थी। उसके बाद उनकी नियुक्ति बतौर सीनियर इंजीनियर एचआरटी मोहाली में हुई। वहां रहते हुए कुलवीर ने आधुनिक इलेक्ट्रिक मीटर के विकास में अहम योगदान दिया था जिसका नाम उन्होंने उस समय काई इनर्जी रखा था। कुलवीर की शादी जिला शहीद भगत सिंह नगर में बंगा के गांव सरहाल काजियां निवासी कुलविंदर कौर से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed