फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   five patients run away drug addiction center investigation started

पहले बातों में फंसाया फिर दीवार फांद नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे पांच मरीज, जांच शुरू

Tue, 19 Jan 2021 05:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
five patients run away drug addiction center investigation started
पठानकोट। सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती पांच मरीज मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। मरीजों ने पहले सुरक्षाकर्मियों को बातों में फंसाया फिर धक्का-मुक्की कर दरवाजे की कुंडी तोड़कर दीवार फांद भाग गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं रहे। घटना की जानकारी थाना एक की पुलिस को दी गई। नशा छुड़ाओ केंद्र के एसएमओ डॉ. राकेश सरपाल ने बताया कि भागने वालों में से कुछ मरीज अपने घर पहुंचे चुके हैं। उनके परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे उन्हें बहुत जल्द फिर से भर्ती करा देंगे।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि इन लोगों ने भागने की योजना बहुत पहले ही बना ली थी। एसएमओ का कहना है कि इनमें दो मरीज सोमवार को ही भर्ती हुए थे। जबकि, तीन मरीज पहले से भर्ती थे। थाना एक के एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि वे इस मामले की खुद जांच कर रहे हैं। एक टीम गठित कर ली गई है। इन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed