फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Five mobile recovered from jail

Jalandhar News: जेल से पांच मोबाइल व नशीला पाउडर बरामद

Sun, 31 Dec 2023 05:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Five mobile recovered from jail
एक हवालाती मोबाइल संग काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। जेल अधिकारियों ने बैरकों की औचक तलाशी के दौरान एक हवालाती को मोबाइल संग काबू किया है। इसके अलावा तलाशी के दौरान कुल पांच मोबाइल व नशीला पाउडर बरामद किया गया है। थाना सिटी पुलिस ने रविवार एक बंदी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट निर्मलजीत सिंह को सूचना मिली थी कि बैरकों में बंदी मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने अपने मुलाजिमों संग बैरकों की औचक जांच की। बैरक में बंद हवालाती लवप्रीत सिंह वासी ठुकराल वाली गली, वार्ड नंबर चार मक्खू जिला फिरोजपुर से एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा बैरक से एक लावारिस मोबाइल भी मिला है। इसी तरह अन्य बैरकों में दबिश दी, यहां से तीन मोबाइल मिले, इनमें दो टचस्क्रीन व एक कीपैड वाला मोबाइल था। इसके अलावा 14.50 ग्राम नशीला पाउडर मिला है। ये सामग्री किसी बंदी की थी, इसका सुराग नहीं लगा है। थाना सिटी पुलिस ने बरामद हुई सामग्री अपने कब्जे में लेकर हवालाती लवप्रीत सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed