फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing with both hands, shot near one's eye

दोनों हाथों से की फायरिंग, एक की आंख के पास लगी गोली

Sun, 29 Aug 2021 08:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Firing with both hands, shot near one's eye
फिरोजपुर। गांव खाईफेमीकी स्थित उप्पल फीड फैक्टरी के पास तीन लोगों पर एक बाइक आरोपी, जो दो अन्य लोगों के साथ आया और उसने दोनों हाथों में पकड़ीं पिस्तौलों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति की आंख के पास गोली जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उधर, थाना सदर पुलिस ने रविवार को पीड़ित के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़ित निरवेल सिंह (35) वासी गांव गामे वाला (ममदोट) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पशुओं की फीड बनाने के लिए गांव खाईफेमीकी स्थित उप्पल फीड फैक्टरी में आया था। उसके साथ उसका भाई अवतार सिंह और बेटी भी थी। निरवेल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक अवतार के हाथ में दी हुई थी। अवतार वहां कुर्सी पर बेटी संग बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग वहां पहुंचे, इनमें आरोपी सुखविंदर सिंह वासी गामेवाला, साजन सिंह वासी खाईफेमीकी व एक अन्य व्यक्ति था। साजन के दोनों हाथ में दो पिस्तौलें थीं और उसने दोनों पिस्तौलों से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। इस दौरान अवतार की आंख के पास जाकर एक गोली लगी और गंभीर जख्मी हो गया। अवतार ने अपने बचाव की खातिर बंदूक से गोली दागी तो आरोपी वहां से भाग गए। जख्मी हालत में अवतार को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

उधर, वारदात की तफ्तीश कर रहे सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह के मुताबिक पीड़ित निरवेल के बयान पर आरोपी सुखविंदर सिंह, साजन सिंह व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed