{"_id":"61421ea88ebc3e83aa1637c0","slug":"fierce-explosion-in-jalalabad-bike-blown-up-person-injured-abohar-news-pkl4268732127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में भयंकर विस्फोट, बाईक के परखच्चे उड़े, व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में भयंकर विस्फोट, बाईक के परखच्चे उड़े, व्यक्ति घायल
विज्ञापन
अबोहर। बुधवार देर सांय जलालाबाद के बैंक रोड़ पर पीएनबी के सामने एक मोटरसाइकिल में जोरदार धमाका हुआ। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। इस धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। जिससे लोगों में दशहत फैल गई और लोग अपने घरों व दुकानों से बाहर आ गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बजीर चंद ने गंभीर घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
बैंक रोड़ के दुकानदारों के अनुसार बिना नंबरी प्लेटिना बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति पुरानी सब्जी मंडी से बैंक रोड़ पर आ रहा था। उसके हाथ में केलों से भरा हुआ एक लिफाफा था। जैसे ही यह व्यक्ति पीएनबी के सामने पहुंचा कि अचानक इसकी बाइक में जोरदार विस्फोट हुआ। जिससे उस पर सवार व्यक्ति करीब 10 फुट ऊंचा उछल कर जमीन पर गिरा और उसके हाथ-पैर के चिथड़े उड़ गए तथा पेट फट गया। वहीं मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
घटना स्थल पर पहुंचे लोगों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही थी जिसमें कुछ लोगों का मानना था कि यह बाइक की पेट्रोल टंकी फटने का धमका हो सकता है। थाना प्रभारी वजीर चंद ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। क्योंकि उक्त प्लेटिना बाइक बिना नंबर का था। यह भी जांच का विषय है। लोगों का यह कहना था कि घटना के पांच मिनट पहले ही उक्त व्यक्ति पुरानी सब्जी मंडी से केले खरीद कर लाया। ऐसे में अगर यह घटना सब्जी मंडी के भीड़भाड वाले क्षेत्र में घट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।