{"_id":"5ea186158ebc3e08ed245b99","slug":"father-sold-five-day-old-newborn-for-two-lakh-rupees-firozpur-news-pkl37314571","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः जलालाबाद में गरीबी से तंग आकर पिता ने नवजात को दो लाख में बेचा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः जलालाबाद में गरीबी से तंग आकर पिता ने नवजात को दो लाख में बेचा, पांच गिरफ्तार
Fri, 24 Apr 2020 09:29 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी से तंग होकर दो लाख रुपये में पांच दिन के नवजात को बेच रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी पुलिस ने गुरुवार को सभी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया। थाना प्रभारी अमरिंदर सिंह के मुताबिक एएसआई दीपिका रानी को गुप्त सूचना मिली कि एक परिवार अपने पांच दिन के नवजात को दो लाख रुपये में बेच रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बच्चे को लेकर उसका पिता कुलवंत सिंह निवासी गांव आरियांवाला और मामा बब्बू ड्रीम विला पैलेस के पास पहुंचे। बच्चे को खरीदने के लिए मुक्तसर निवासी बलविंदर कौर भी वहां पहुंच गई। उसके साथ ज्ञान कौर और चरणजीत सिंह निवासी मुक्तसर भी थे। जैसे ही वे नवजात को खरीद कर जाने लगे, पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गरीबी के कारण तय किया सौदा
डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह मेहनत मजदूरी करता है। कुलवंत के पहले से ही एक बेटा और बेटी है। अब एक बेटा और हुआ था, जिसे उसने पैसों की तंगी के कारण बलविंदर कौर को बेचना तय किया था। पुलिस ने एक लाख कुलवंत सिंह से और 80 हजार बलविंदर कौर से बरामद कर लिए हैं। अदालत में पेश करने के बाद बच्चे को मां को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
मलेरकोटला में बेचना था बच्चा
डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर ने इस बच्चे को 2.70 लाख रुपये में मलेरकोटला में किसी को बेचना था। वह इसे किसे बेच रही थी और अब तक कितने बच्चे खरीदकर आगे बेच चुकी है, इसका पता पुलिस रिमांड के दौरान लगाया जाएगा। बलविंदर कौर के खुद के दो बच्चे हैं।