{"_id":"5f16cc838ebc3e63af6cb36e","slug":"father-and-son-died-in-road-accident-in-abohar-abohar-news-pkl38201395","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अबोहर में बेहद दर्दनाक हादसा, कैंटर ने कार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की एक साथ मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: अबोहर में बेहद दर्दनाक हादसा, कैंटर ने कार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की एक साथ मौत
Tue, 21 Jul 2020 04:37 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीगंगानगर रोड पर गांव उस्मानखेड़ा के निकट मंगलवार सुबह कार और कैंटर की टक्कर में फाजिल्का के गांव टाहलीवाला बोदला निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने कार में फंसे दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
गांव टाहली वाला बोदला निवासी करीब 35 वर्षीय मंगतराम अपने पिता करीब 60 वर्षीय कालूराम के साथ कार में सवार होकर श्रीगंगानगर दवा लेने जा रहे थे। सुबह करीब सवा 10 बजे गांव उस्मानखेड़ा के निकट सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने कार में फंसे दोनों शवों को मुश्किल से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। गांव टाहलीवाला बोदला की सरपंच बेअंत कौर के पति सुभाष ने बताया कि मृतक मंगतराम पांच बहनों का इकलौता भाई था। दोनों पिता-पुत्र गांव में कृषि कार्य करते थे। घटना का पता चलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन