फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers blocked the road and forced the Prime Minister to return to Delhi

किसानों ने रास्ता जाम कर प्रधानमंत्री को दिल्ली लौटने पर किया मजबूर

Wed, 05 Jan 2022 05:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road and forced the Prime Minister to return to Delhi
फिरोजपुर। पीएम मोदी मौसम खराब होने के कारण बठिंडा से वाया रोड फिरोजपुर पहुंच रहे थे कि तलवंडी भाई-फरीदकोट के बीच किसानों ने रास्ता जाम किया हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने मोदी के काफिले को पंद्रह मिनट तक वहीं रोके रखा और फिरोजपुर जाने को रास्ता नहीं दिया। मोदी वहीं से वापस बठिंडा लौटे और अपने जहाज से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

उधर, भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह सब कुछ पंजाब सरकार के इशारे पर हुआ है। जबकि भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की बैठक होने पर उनकी ज्यादातर मांगों को स्वीकार करने पर सहमति बन चुकी थी।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि उनकी रैली को असफल बनाने में पंजाब सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। पुलिस प्रशासन भी पंजाब सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। 21 जगहों पर कुछेक लोगों को सड़कों पर बिठाकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बसें रोकी गई हैं। उन्हें रैली स्थल तक पहुंचने नहीं दिया है। पुलिस ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं का साथ नहीं दिया। फरीदकोट के रास्ते उनके कार्यकर्ताओं की बसें रोक खानपान की सामग्री फेंक दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू सीएम के सपने देख रहा है लेकिन वास्तव में कुछ करने लायक नहीं है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी लोगों से झूठे वादे करने में लगा है। सरकारी खजाने में पैसा नहीं है और चन्नी वादे बड़े-बड़े कर रहा है। चन्नी मेरा नाम लेकर पंजाब की जनता से कहा रहा है कि साढ़े चार साल में कैप्टन ने कुछ नहीं किया। अगर मैंने कुछ नहीं किया तो पंजाब में ढाई लाख नौजवानों को नौकरियां किसने दीं। पंजाब की गरीब जनता को पांच लाख की सेहत बीमा सुविधा दी है। ये लोग पंजाब को बर्बाद करने पर तुले हैं।

बारिश के बीच पंडाल में दर्शक पीएम मोदी को सुनने के लिए बैठे थे, काफी देर तक कैप्टन और अश्वनी शर्मा का भाषण सुनते रहे। यह पता चलते ही कि मोदी को किसानों ने रास्ते में रोक रखा है, इस कारण वे रैली में नहीं आ रहे और वापस दिल्ली लौट गए है, तुरंत सभी दर्शक पंडाल से उठकर रैली स्थल से बाहर आना शुरू हो गए। कुछ ही मिनट में पंडाल खाली हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed