फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ex, minister, jagjit, singh, died

पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी जगजीत सिंह का निधन

Tue, 04 Aug 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार Updated Tue, 04 Aug 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी जगजीत सिंह का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन
विज्ञापन
हो गया। वे दलित राजनीति का केंद्र बिंदु रह चुके हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों में शामिल चौधरी जगजीत सिंह की मौत की खबर से कांग्रेसी खेमे में शोक की लहर दौड़ गई। 82 साल के चौधरी जगजीत सिंह को मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अटैक पड़ा। इसके बाद उनको न्यू रूबी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उनको सीवियर हार्ट अटैक आया था। मंगलवार सुबह करीब 5:40 पर उन्होंने अंतिम सांस ली।



उनके दो बेटों में एक चौधरी सुरिंदर सिंह जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन हैं, जबकि दूसरे विदेश में रहते हैं। 9 अगस्त को चौधरी की पोती की शादी थी। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक काफी रिश्तेदार विदेशों में बसे हुए हैं। उनके आने पर ही आठ अगस्त को चौधरी जगजीत सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। चौैधरी जगजीत सिंह अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित जनता मेमोरियल कॉलेज के चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अलावा वे श्री गुरु रविदास ट्रस्ट के चेयरमैन और पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। वह जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह के बड़े भाई और पंजाब युकां के प्रधान विक्रमजीत सिंह चौधरी के ताया हैं। उनके निधन पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी समेत कई नेताओं ने दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed