{"_id":"5f1da0c98ebc3e9f6b1b1992","slug":"england-west-indies-caught-bookies-betting-during-match-jalandhar-news-pkl382637170","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मैच के दौरान सट्टा लगाते बुकी को पकड़ा, 1.23 करोड़ की रकम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मैच के दौरान सट्टा लगाते बुकी को पकड़ा, 1.23 करोड़ की रकम बरामद
Sun, 26 Jul 2020 08:57 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
क्रिकेट सट्टेबाजी के ऑनलाइन रैकेट का पर्दाफाश करते हुए जालंधर पुलिस ने बीएसएफ कॉलोनी में सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर सौरव वर्मा उर्फ गगन उर्फ नोनी के घर से करीब 1.23 करोड़ रुपये की राशि बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शनिवार को एडीसी हरप्रीत सिंह बेनीपाल और सीआईए प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बीएसएफ कॉलोनी में छापा मार कर नोनी को इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के दौरान सट्टा लगाते समय गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
रविवार को अधिकारिक रूप से खुलासा किया गया कि नोनी की कोठी से 1.23 करोड़ की राशि पुलिस को मिली है। यह राशि आयकर विभाग को सौंप दी गई है ताकि वह पता लगा सके कि यह कहां से आई। उन्होंने बताया कि सौरव उर्फ नोनी के पास दो मोबाइल और एक लैपटॉप भी मिले हैं।
विज्ञापन
इनके जरिए वह ऑनलाइन क्रिकेट पर सट्टा लगवाता था और घर से ही पैसों का लेन-देन करता था। एडीसीपी बेनीपाल ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल अकाउंट के नाम से ऑनलाइन अकाउंट बनाकर खिला रहा था। उसके लैपटाप व मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि इस रैकेट से जुड़े तमाम लोगों का पता चल सके।