फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Encounter between Jalandhar Police and Lawrence Gang members

Jalandhar: जालंधर पुलिस और लाॅरेंस गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, कैंट इलाके में कार्रवाई, दो घायल

Wed, 27 Nov 2024 10:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 10:18 PM IST
सार

मौके से पकड़े गए आरोपियों पर करीब 16 मामले दर्ज हैं। यह मुठभेड़ जालंधर कैंट इलाके में की गई है। आरोपियों को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया गया था।

विज्ञापन
Encounter between Jalandhar Police and Lawrence Gang members
माैके पर घायल पड़े गुर्गे - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस की टीम उनको हथियार बरामद करवाने के लिए मौके पर लेकर गई थी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 गैंगस्टर को गोली लगी, इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, ये दोनों गुर्गे पुलिस की हिरासत में ही थे।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस की स्पेशल सेल की टीम हथियार बरामदगी के लिए जालंधर कैंट के नंगल करारखां गांव ले गई तो वहां छिपाए हथियार उठाते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैर में गोली मार दी। बदमाशों से जर्मन मेड रिवॉल्वर और चाइनीज पिस्टल समेत 3 अवैध हथियार और कई कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

आरोपियों पर पहले से ही रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार 22 नवंबर को आदमपुर के पास से गिरफ्तार किया। बदमाशों की पहचान आदमपुर निवासी हरिंदर सिंह और जालंधर कैंट निवासी सुखमनजोत सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला था कि आरोपियों ने जालंधर कैंट के गांव नंगल करारखां में हथियार छिपा रखे हैं, जिन्हें जब्त करने के लिए ही पुलिस उन्हें लेकर आई थी। जब पुलिस ने उन्हें हथियार खोजकर लाने को कहा तो उन्होंने उन्हीं हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में जख्मी हुए दोनों बदमाशों को सिविल अस्पताल जालंधर भेजा गया है। मौके पर छानबीन के बाद पुलिस ने वहां से एक जर्मन मेड रिवॉल्वर, एक चाइना मेड पिस्टल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।

दोनों आरोपी 6 जिलों में वांटेड थे। आरोपी करीब ढाई साल से लॉरेंस गैंग के लिए काम कर रहे थे। जेल से बाहर आने के बाद आरोपियों ने होशियारपुर और लुधियाना के दो व्यापारियों से रंगदारी मांगी थी। दोनों मुख्य रूप से गैंगस्टर लॉरेंस और बिन्नी गुर्जर के सीधे संपर्क में थे। आरोपियों को उक्त दोनों व्यापारियों को निशाना बनाना था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed