{"_id":"50e968cc36075b51d73e14d3453416b5","slug":"elder-lady-was-crossing-the-road-crushed-by-panbs-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही बुजुर्ग को पनबस ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रही बुजुर्ग को पनबस ने कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 27 Dec 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर बाईपास पर पड़ते वेरका मिल्क प्लांट के पास रविवार सुबह सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को पनबस ने कुचल दिया।
महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ही बस चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे काबू कर लिया। मृतका की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
थाना एक के एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा कि बुजुर्ग महिला इंद्रा कॉलोनी की तरफ से बाहर निकली थी। अचानक सड़क पास करने लगी। इस दौरान पनबस ने उसे कुचल डाला।
पनबस अमृतसर से जालंधर की तरफ आ रही थी। बस में सवारियां भी बैठी हुई थी। उन्होंने कहा कि बस ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि महिला ने सड़क पार करते समय नहीं देखा और बस की चपेट में आ गई।
पुलिस ने अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस महिला की पहचान पता करने में लगी हुई है। महिला के शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।