फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Effect of MIC firing: Fear of gangsters among businessmen

एमआईसी फायरिंग का असर : कारोबारियों में छाया गैंगस्टर्स का खौफ

Wed, 30 Oct 2024 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 30 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Effect of MIC firing: Fear of gangsters among businessmen
डिजिटल स्पेस से गायब होने लगे बिजनेसमैन, पुराने ढर्रे पर लौटने में समझने लगे भलाईएफबी-इंस्टा पर बनाए प्रमोशनल पेज उड़ाए
विज्ञापन



महेश कुमार - संवाद
कपूरथला। पंजाब के पेरिस कपूरथला के बिजनेस डिजिटल स्पेस से गायब होने लगे हैं। कारोबारियों के मन में गैंगस्टर्स का खौफ इस कदर घर कर गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व्यापार बढ़ाने के प्रमोशन पेज डिलीट होने लगे हैं। यहीं नहीं, परंपरागत तरीके से व्यापार करने की परंपरा को फिर से जीवंत करने के लिए पुराने ढर्रे पर लौटने में भलाई समझने लगे हैं। हालात तो यह बन गए हैं कि कोई भी व्यापारी अपनी दुकान की फोटो तक खिंचवाने से गुरेज करने लगे हैं। ऐसा हाईप्राेफाइल एमआईसी मोबाइल शोरूम पर गैंगस्टर के इशारे पर रंगदारी के लिए फायरिंग केस की घटना सामने आने के बाद हुआ है। हालांकि छोटे व्यापारी-कारोबारी इसमें शुमार नहीं है। बस, क्रीमी लेयर में आने वाले रिच-अल्ट्रा रिच कारोबारियों ने सोशल मीडिया के तमाम हैंडल्स से एकदम दूरी बना ली है।
बेशक जिला कपूरथला पुलिस ने 20 दिन की लगातार जद्दोजहद से कौशल चौधरी-सौरव गंडोली गैंग के दो गुर्गों को असलहा समेत गिरफ्तार करके मामले का सुलझाने का दावा किया है। जबकि अभी भी इस पूरे प्लान का मास्टरमाइंड पवन कुमार उर्फ सोनू जाट उर्फ सोनू देहली पुलिस की पकड़ से दूर है। इतना जरूर है कि पुलिस शोरूम पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को दबो कर व्यापारी वर्ग और शहरवासियों में विश्वास बहाली कायम की है, लेकिन पंजाब के सबसे छोटे शहर कपूरथला में दिनदहाड़े शोरूम पर फायरिंग की घटना पहली बार हुई है। जिससे व्यापारी वर्ग में एक डर घर कर गया है। इस घटना के बाद से सर्राफा, कपड़ा व्यापारी और बड़े उद्योगपतियों ने अपने एफबी-इंस्टा सरीखे पापुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म हैंडल्स से दूरी बना ली है। यहां तक कि अपने व्यापार से संबंधित प्रोमोशनल वीडियो और पोस्ट डालने के लिए बनाए गए पेज भी उड़ा दिए हैं। एक सर्राफा कारोबारी ने कहा कि अब वह फिर से पुराने ट्रेडिशनल ढंग से कारोबार करने की तरफ लौट आए हैं। सोशल मीडिया उनके लिए जी का जंजाल बन गया है। उन लोगों ने तो ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड के चलते सोशल मीडिया का सहारा लेकर मुनाफा बढ़ाने की शुरूआत की थी, क्योंकि ऑनलाइन बढ़ते कारोबार से उनके धंधे को सेटबैक लगा है, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी वीडियो आपराधिक छवि वाले लोगों के लिए रेकी का जरिया बन जाएगी, जिससे उनकी व उनके परिवार की जान पर आफत बन सकती है। इसलिए उन्होंने व्यापारिक संस्थान के तमाम सोशल मीडिया पेज डिलीट कर दिए हैं।
विज्ञापन



कई व्यापारी तो बड़े शहरों में कूच की तैयारी में-
केवल सोशल मीडिया से दूरी ही नहीं, बल्कि कई बड़े कारोबारियों ने तो अपनी रिहायश को भी कपूरथला जैसे छोटे शहर से बदलकर बड़े शहर में करने का मन बना लिया है। व्यापार बेशक वह कपूरथला में करेंगे, लेकिन रिहायश वह बड़े शहर में रखेंगे। यह कदम उन लोगों ने अपने परिवार की सेफ्टी के मद्देनजर किया है। उनका तर्क है कि छोटे शहर में कोई बड़ी लग्जरी चीज लोगों की आंखों में जल्दी चढ़ जाती है। जबकि बड़े महानगरों में ये आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी-डी सरबजीत राय ने कहा कि जिला पुलिस ने तो अपराधियों को पकड़कर खौफ दूर किया है। क्राइम होना स्वाभाविक है, इसे डर का प्रयाय बनाना सही नहीं है। कारोबारियों को खुलकर व्यापार करना चाहिए। जिला पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तत्पर व वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed