फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Due to rivalry, bullets were fired at people traveling in a moving car, nephew died and two injured

Jalandhar News: रंजिश में चलती कार में सवार लोगों पर दागी गोलियां, भतीजे की मौत व दो जख्मी

Wed, 31 Jul 2024 10:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 31 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Due to rivalry, bullets were fired at people traveling in a moving car, nephew died and two injured
अदालत में पेशी भुगत कर लौट रहे थे घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। बुधवार दोपहर बाद फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव लेली वाला के पास रंजिश के चलते आरोपियों ने चलती कार पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। इस वारदात में भतीजे के तीन गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा व उसका बेटा जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। ये लोग अदालत में पेशी भुगत कर अपने घर लौट रहे थे।
सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिंदर पाल पुत्र इकबाल सिंह, रोहित पुत्र महिंदर पाल, महिंदर का भतीजा लवप्रीत उर्फ आकाश व एक अन्य व्यक्ति वासी नारंगके सियाल की अदालत में पेशी थी। ये लोग अदालत में पेशी भुगत कर कार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव लेली वाला (नारंग के सियाल) के पास पहुंचे कि रंजिश के चलते आरोपियों ने चलती कार पर एकाएक गोलियां दागनी शुरू कर दी। लवप्रीत कार ड्राइव कर रहा था। लवप्रीत ने आरोपियों से बचने के लिए कार की रफ्तार बढ़ाई। लवप्रीत के तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। इस वारदात में महिंदर व उसका बेटा रोहित गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को जख्मी हालत में स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि पीड़ितों और आरोपियों की पुरानी रंजिश थी। इनके खिलाफ क्रास केस था। अदालत में पेशी भुगत कर लौट रहे थे, आरोपियों ने गोली दाग दी। लवप्रीत की मौत हो गई, दो लोग जख्मी हो गए। कार में चार लोग सवार थे। आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन ---फिरोजपुर के अस्पताल में दाखिल जख्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed