फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Due to falling property prices in Canada, investors started turning towards Punjab

Jalandhar News: कनाडा में प्रॉपर्टी के दाम गिरने से पंजाब का रुख करने लगे निवेशक

Fri, 01 Aug 2025 08:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Due to falling property prices in Canada, investors started turning towards Punjab
---
विज्ञापन

सुरिंदर पाल
जालंधर। भारत‑कनाडा के संबंधों में 2023 के हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के बाद काफी खटास आ गई थी। कनाडा में कुछ सिखों को सुरक्षा संबंधी खतरा भी महसूस हुआ। रंगदारी मांगने की घटनाओं और मंदी ने पंजाबी कारोबारियों की कमर तोड़कर कर रख दी है। कनाडा में पंजाबी बहुसंख्यक इलाकों में प्राॅपर्टी के दाम 25 फीसदी तक गिर गए हैं जिससे कनाडा में बसे पंजाबी अब अपने देश लौटने लगे हैं।

कनाडा में रह रहे पंजाबी यहां रियल एस्टेट मार्केट में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विशेषतः मोहाली, जालंधर, अमृतसर व शहरी क्षेत्रों में निवेश बढ़ने लगा है। कनाडा में रियल एस्टेट कारोबारी कुणाल कोहली का कहना है कि पंजाबी कारोबारी रंगदारी मांगने की घटनाओं से काफी परेशान हैं। कनाडा में एक साल के भीतर प्राॅपर्टी के दाम तेजी से गिरे हैं। विशेष रूप से 2024 के अंत से 2025 की पहली छमाही तक कई प्रमुख शहरों में घरों की कीमतों में कमी आई है। करीब 25 फीसदी दाम ब्रैम्प्टन व सरे जैसे इलाकों में गिरे हैं जहां पंजाबी बहुसंख्यक हैं। बैंक ऑफ कनाडा ने 2024 में ब्याज दरों में वृद्धि की जिससे मॉर्टगेज की लागत बढ़ी और खरीदारों की मांग में कमी आई। ब्याज की दर सात फीसदी है और अब घरों में किरायेदार कम मिल रहे हैं लिहाजा वह अब पंजाब में निवेश की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रियल एस्टेट में पैसा फंसा
वैंकुवर के प्रिंस सन्नण का कहना है कि कनाडा में अब कारोबार में मंदी है। रियल एस्टेट तेजी से गिरने से जितना पैसा उन्होंने निवेश कर रखा था वह सारा फंस गया है। वह पंजाब में प्राॅपर्टी का कारोबार दोबारा शुरू कर चुके हैं। 2017 में जब वह कनाडा आए थे तो पंजाब से काफी निवेश आ रहा था लेकिन पिछले कुछ समय से अब यू टर्न आ गया है। टोरंटो, वैंकूवर, मॉन्ट्रियल जैसे बड़े शहरों में फ्लैट, टाउनहाउस और अपार्टमेंट में निवेश के अवसर बहुत थे। इन शहरों में रियल एस्टेट की मांग हमेशा बनी रहती थी क्योंकि पंजाबी स्टूडेंट्स को तेजी से वीजा मिल रहे थे और घरों की कमी महसूस हो रही थी लेकिन अब घर खाली पड़े हैं किराएदार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर खरीदना हुआ महंगा
कनाडा से आकर पंजाब में निवेश करने वाले सिमर टक्कर का कहना है कि कनाडा में जिस तेजी से कीमतें गिर रही हैं उससे वह काफी चिंतित हैं। लिहाजा अब पंजाब में दोबारा निवेश शुरू किया है। बैंक ऑफ कनाडा ने 2024 और 2025 में ब्याज दरें बढ़ाईं जिससे मॉर्टगेज के ब्याज की लागत बढ़ गई। इससे घर खरीदना महंगा हो गया और खरीदारों की संख्या में गिरावट आई। जब मॉर्टगेज दरें ज्यादा होती हैं तो लोग प्रॉपर्टी खरीदने में हिचकिचाते हैं जिससे मांग घटती है और कीमतें गिरती हैं। आर्थिक अनिश्चितता और व्यापार तनाव व अमेरिका और अन्य देशों के साथ व्यापारिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं भी खरीददारों के मन में असमंजस पैदा करती हैं। इससे निवेशकों का भरोसा कम होता है और वह प्रॉपर्टी खरीदने से बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article