फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   dollar stolen from NRI woman's purse

एनआरआई महिला के पर्स से 920 डालर चोरी

Wed, 28 Jul 2021 06:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
dollar stolen from NRI woman's purse
जालंधर। दिल्ली एयरपोर्ट से प्रवासी भारतीयों को पंजाब लाने वाली मशहूर इंडो कैनेडियन ट्रांसपोर्ट की बस से कनाडा से आ रही महिला के 920 डॉलर चोरी हो गए। इंडो कैनेडियन बस बादल परिवार की है और बस में प्रबंधकों द्वारा सीसीटीवी लगा होने का दावा किया जाता है लेकिन वारदात वाले दिन बस में सीसीटीवी नहीं थे। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन

कनाडा से आई परमजीत कौर ने बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से जालंधर आने के लिए इंडो कैनेडियन बस में बैठी थी। बस में उसके साथ एक और महिला यात्री थी। इसके बाद वह जालंधर में उतरी और घर जाते वक्त पर्स चेक किया तो 920 डॉलर नहीं थे। उसने तुरंत कंडक्टर को पूछा तो उसने ढंग से जवाब नहीं दिया, मौके पर हंगामा हुआ। महिला को संतोषजनक उत्तर न मिलने पर मामला पुलिस के पास चला गया।
विज्ञापन

मैनेजर रणजीत सिंह ने कहा कि बस के भीतर के कैमरे खराब हो गए थे, जिन्हें उतरवा लिया गया था। महिला के आरोप के बाद कंडक्टर से सख्ती से भी पूछा लेकिन उसने डॉलर निकालने से इनकार किया है। कंडक्टर 4 साल से उनके पास काम कर रहा है और कभी कोई शिकायत नहीं आई। यहां तक कि अगर कोई यात्री सामान भूल जाता है तो कंडक्टर उसकी लिस्ट बनाकर आफिस में देते हैं और उसे वे लौटा देते हैं। एनआरआई महिला परमजीत कौर गलत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed