फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Diwali gift: Rs 84.26 lakh released for free travel for the blind and disabled

दिवाली का तोहफा : नेत्रहीनों, दिव्यांगों की मुफ्त यात्रा के लिए 84.26 लाख जारी

Sat, 18 Oct 2025 10:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Diwali gift: Rs 84.26 lakh released for free travel for the blind and disabled
फोटो
विज्ञापन


-पंजाब में नेत्रहीनों के लिए है मुफ्त बस यात्रा की सुविधा, दिव्यांग वर्गों को है 50 प्रतिशत किराए में छूट
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिवाली का तोहफा देते हुए पंजाब सरकार ने नेत्रहीन एवं अन्य दिव्यांगों की सहायता के लिए 84.26 लाख रुपये की राशि जारी की है। यह राशि विशेष रूप से दिव्यांग को परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए निर्धारित बजट के तहत जारी की गई है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से नेत्रहीन व्यक्तियों को सरकारी बसों में 100 प्रतिशत किराये की छूट दी गई है जबकि अन्य दिव्यांग वर्गों के लिए 50 प्रतिशत किराये की छूट उपलब्ध है। यह सुविधा उन व्यक्तियों के लिए है जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है। डॉ. कौर ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के अंतर्गत कुल 3 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है जिसमें से 2 करोड़ 61 लाख रुपये की राशि पहले ही खर्च की जा चुकी है। अब सरकार ने 84.26 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से परिवहन सुविधाओं के अतिरिक्त, दिव्यांगों की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed