फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   District Trade Board expanded the cabinet

जिला व्यापार मंडल ने कैबिनेट का किया विस्तार

Thu, 17 Jun 2021 10:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
District Trade Board expanded the cabinet
जिला व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से प्रधान इंद्रजीत गुप्ता के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान राजेश महाजन बब्बा, महासचिव विकास विग, रवि गुप्ता के अलावा 9 नवनियुक्त पाषर्दों को कैबिनेट में शामिल किया गया। प्रधान इंद्रजीत गुप्ता ने बताया कि जिला व्यापार मंडल की ओर से पार्षद जतिन वालिया, राजकुमार काका, आरएल सोनी, इम्प्रवूमेंट ट्रस्ट चेयरमैन विभुति शर्मा, गणेश महाजन, रवि भगत, गणेश कुमार विक्की, रमेश शर्मा व विक्रम सिंह विक्कु को सम्मानित कर कैबिनेट में शामिल किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सुजानपुर से जिला व्यापार मंडल के प्रभारी पार्षद मोहिंद्र बाली को भी कैबिनेट में शामिल किया। प्रधान इन्द्रजीत गुप्ता व चेयरमैन विवेक माडिया ने इन पलों को एतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर काम कर रहे जिला व्यापार मंडल के साथ आज छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी जुड़ने पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है। मौके पर नवनियुक्त पाषर्दों ने जिला व्यापार मंडल द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने और कैबिनेट में शामिल किए जाने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन

फोटो:-4 - नवनियुक्त कैबिनेट सदस्यों सहित जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed