फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   deputy chief minister, sukhbir singh badal, solar lights, meeting with people, muktsar, jalandhar

गिद्दड़बाहा के गांवों में लगेंगी सौ-सौ सोलर लाइटें : सुखबीर

Thu, 11 Aug 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/गिद्दड़बाहा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/गिद्दड़बाहा Updated Thu, 11 Aug 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
deputy chief minister, sukhbir singh badal, solar lights, meeting with people, muktsar, jalandhar
सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को गिद्दड़बाहा हलके में संगत दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हलके के सभी गांवों में सौ-सौ सोलर लाइटें लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तीस हजार करोड़ रुपये से अगले पांच वर्षों में पंजाब के सभी गांवों की गलियां-नालियां सीमेंट से पक्की बना दी जाएंगी। ऐसा करने वाला पंजाब देश का अव्वल सूबा बन जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने 25 पंचायतों और गिद्दड़बाहा शहर के आठ वार्डों को विकास कार्यों के लिए ग्रांटें दीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चापलूस बनकर मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाबियों के साथ तो धोखा किया ही है, वहीं मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पीठ पर भी वार किया। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री बादल का न हुआ वह भला किसी का क्या सगा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा से बादल परिवार का पुराना रिश्ता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में तरक्की उसी समय हुई है, जब मुख्यमंत्री बादल के नेतृत्व में शिअद-भाजपा गठबंधन ने कमान संभाली है। करोड़ों रुपये खर्च कर मुक्तसर जिले में सेम की समस्या दूर करने के लिए प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के प्रयासों की बदौलत ही क्षेत्र में अब किसानी की हालत में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की बदौलत राज्य के लोग तीसरी बार भी गठबंधन को सेवा का मौका देंगे, क्योंकि विपक्ष में कांग्रेस तो खुद पहले ही हार माने बैठी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को प्रदेश की जनता मुंह नहीं लगाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल टकराव वाली सियासत कर रहे हैं। केजरीवाल खुशहाल और तरक्की वाले राज्य पंजाब को विनाश की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी आतंकवादियों से मिली हुई है। आप में सिर्फ नक्सली शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे खालिस्तानी भी आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर पंजाब का माहौल बिगाड़ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की फंडिंग की जांच होनी चाहिए।


डिप्टी सीएम ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की ओर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। पार्टी की पहली सूची लगभग तय हो चुकी है। तरनतारन में गैंगवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पंजाब का शांति भरा माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। जो भी गैंगस्टर पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उन्हें सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed