{"_id":"62af53f813a9b41d7532ca34","slug":"departmental-inquiry-started-against-asi-faridkot-news-pkl4541405160","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार रिश्वत वसूलने के मामले में एएसआई लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार रिश्वत वसूलने के मामले में एएसआई लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट। जैतो विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमोलक सिंह ने एक दिन पहले शनिवार को थाना जैतो में तैनात एएसआई काहन सिंह को तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू करवाया था। इसके बाद विधायक ने एसएसपी फरीदकोट से एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके आधार पर एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार थाना जैतो के एएसआई काहन सिंह ने यह रकम सड़क हादसे से संबंधित एक केस में बस की जमानत करने के नाम पर मांगी थी। मामला ध्यान में आने के बाद विधायक ने 500-500 के छह नोटों के नंबर नोट करके शिकायतकर्ता को सौंपे। जैसे ही एएसआई ने शिकायतकर्ता से यह रुपये लेकर जेब में डाले तो विधायक की तरफ थाने में पहुंचकर एएसआई की जेब से रुपये बरामद किए गए। शिकायतकर्ता गांव रोड़ीकपूरा के रहने वाले मिन्नी बस मालिक गुरजंट सिंह के सड़क हादसे से जुड़े एक केस में मदद करने के नाम पर थाना जैतो के एएसआई काहन सिंह ने छह हजार की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से वह तीन हजार का भुगतान हासिल कर चुका है और बाकी की तीन हजार की रकम के लिए उसे परेशान किया जा रहा था।
इस बात से परेशान होकर गुरजंट सिंह ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमोलक सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी, जिन्होंने गुरजंट सिंह को खुद रकम देकर थाने भेजा और जैसे ही एएसआई काहन सिंह ने गुरजंट सिंह से पैसे लेकर जेब में डाले तो विधायक ने छापा मारकर रकम को उसकी जेब से बरामद कर लिया। इस मामले में विधायक ने कहा कि उन्होंने आरोपी एएसआई काहन सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को लिखित रूप से सिफारिश कर दी है। एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि जिला पुलिस ने उक्त एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।