{"_id":"64c63eecba300ac54303a444","slug":"daughter-in-law-killed-by-drinking-poisonous-medicine-for-not-meeting-the-demand-of-the-car-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-427-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर जहरीली दवा पिलाकर बहू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर जहरीली दवा पिलाकर बहू की हत्या
Sun, 30 Jul 2023 04:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 30 Jul 2023 04:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। ससुरालियों ने कार की मांग पूरी नहीं होने पर बहू के मुंह में जबरदस्ती जहरीली दवा पिलाकर उसे मार दिया। यह वारदात गांव अहमद ढंढी में घटी है। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने रविवार पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
सुरजीत सिंह वासी मलक जादा जिला फाजिल्का ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बहन परमजीत कौर की शादी साढ़े तीन साल पूर्व आरोपी हरदीप सिंह वासी अहमद ढंढी संग हुई थी। शादी दौरान बहन को जरूरत से ज्यादा घरेलू सामान दिया था। लेकिन ससुरालिए कार की मांग कर रहे थे। कई बार बहन से मारपीट कर उसे घर से भी निकाल देते थे। सुरजीत ने कहा कि आरोपियों ने जबरदस्ती उसकी बहन के मुंह में जहरीली दवा पिलाकर उसकी हत्या की है। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने सुरजीत के बयान पर आरोपी हरदीप सिंह, गुरबच्चन सिंह, कृष्णा रानी व निर्मल कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।