{"_id":"61ac86382c81182397430198","slug":"woman-swallows-poison-along-with-two-children-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: गुस्से में पति ने कहा जहर खा लो... पत्नी ने दोनों बच्चों संग निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक कदम: गुस्से में पति ने कहा जहर खा लो... पत्नी ने दोनों बच्चों संग निकला
Sun, 05 Dec 2021 03:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Dec 2021 03:00 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने अपने बच्चों के साथ जहर निगल लिया। महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में कपूरथला रोड पर न्यू राज नगर में रहने वाले दर्जी ने घरेलू कलह के कारण पत्नी को गुस्से में कहा कि जहर खा लो, पत्नी ने दोनों बच्चों संग जहर निगल लिया। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। 14 साल के बेटे और 10 साल की बेटी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी अवतार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति अनूप कुमार को राउंडअप कर लिया है। अनूप कुमार के भाई जसपाल ने बताया कि बीती रात उनके भाई और भाभी रेखा के बीच काफी विवाद चल रहा था। शनिवार को भी विवाद हुआ और भाई अनूप गुस्से में अपनी दुकान पर चला गया।
विज्ञापन
भाभी रेखा ने कॉफी बनाई। खुद भी पी और बच्चों को दी, जिसके बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। वह तुरंत तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। रेखा के 14 वर्षीय बेटे गौरव और 10 वर्षीय बेटी मन्नत की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि अनूप अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। किसी ना किसी बात को लेकर किसी पराए मर्द के साथ उसका नाम जोड़कर झगड़ता रहता था। गुस्से से अनूप ने पत्नी को कहा कि जा जहर खा लो... इसके बाद उसने बच्चों संग जहर ले लिया।