{"_id":"786f470176d4b09879ac37af21685a27","slug":"woman-murdered-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर नगदी, सामान लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर नगदी, सामान लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
गांव बरगाड़ी के एक घर में घुसकर विधवा महिला की हत्या करके नगदी व सामान
विज्ञापन
लूटे जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रूलिया सिंह नगर निवासी
सुखदेव कौर (50) पत्नी स्वर्गीय जगतार सिंह के रूप में हुई। मामले में
पुलिस ने मृतका के भाई महकम सिंह के ब्यान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस
दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सुखदेव कौर के पति जगतार सिंह की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी और कोई बच्चा न होने की वजह से वह अकेली ही घर में रह रही थी। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई महकम सिंह ने बताया कि वीरवार देर शाम जब वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो पघर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और उसकी बहन की तेजधार हथियारों से हत्या की हुई थी।
महकम सिंह के अनुसार उसकी बहन 14 एकड़ जमीन की मालिक थी, जिसमें से 7 एकड़ पर मृतका की ननद का लड़का जतिंदर सिंह खेती करता था और 7 एकड़ उसने ठेके पर दी हुई थी। घटना से एक दिन पहले 10 जून को ही उसकी बहन उनके परिवार से अपने हिस्से में आए 50 हजार की नगदी लेकर आई थी, जोकि घर से गायब है। पुलिस ने बयान के आधार पर थाना बाजाखाना में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतका सुखदेव कौर के शव का गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया।