{"_id":"576e5e094f1c1bc525b49ed0","slug":"tobacco-public-places-9-of-tobacco-challans-health-problems-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वाले 9 के चालान काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वाले 9 के चालान काटे
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sat, 25 Jun 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
तंबाकू
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटपा एक्ट के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वालों के चलान काटे। इस दौरान तंबाकू और तंबाकू से बने पदार्थ के सेवन से होने वाली बीमारियों के बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के भगवान दास, गुरविंदर सिंह, बूटा सिंह, जगसीर सिंह व समाजसेवी संस्था के सहयोग से पुरानी अनाज मंडी, बाबा खेत्रपाल मंदिर के पास, जलालाबाद रोड, रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे स्टेशन, बठिंडा रोड, कोटकपूरा रोड बाईपास पर तंबाकू का सेवन करने वाले नौ व्यक्तियों के चलान काटे।
इस दौरान ही उनसे 1070 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। वहीं 50 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट पर भी लोगों को कोटपा एक्ट की विभिन्न धाराओं के संबंध में जागरूक किया। तंबाकूनोशी निषेध क्षेत्रों में फ्लैक्स बोर्ड भी जांचे गए। इस दौरान पुलिस कर्मचारी चरणजीत सिंह, गुरतेज सिंह, सवर्ण सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, जगसीर सिंह और गुरविंदर सिंह मौजूद थे।