फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Theft at house of famous bhajan singer Master Salim in Jalandhar

Jalandhar: प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम के घर चोरी, ताला तोड़ लॉकर और कीमती सामान ले गए चोर

Sat, 04 May 2024 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 May 2024 05:04 PM IST
सार

जालंधर के सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन से सटे आबादपुर के पास प्रीत नगर में ये वारदात हुई है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि घटना शुक्रवार शनिवार देर रात करीब 2.40 बजे की है। वारदात से पहले आरोपियों ने घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा घुमा दिया था। जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Theft at house of famous bhajan singer Master Salim in Jalandhar
police crime - फोटो : istock

विस्तार

जालंधर में शुक्रवार देर रात एक्टिवा सवार दो चोरों ने मशहूर भजन गायक मास्टर सलीम के घर-ऑफिस का ताला तोड़कर लॉकर और कीमती सामान चुरा लिया। आरोपी घर के अंदर से करीब 50 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। नुकसान कितना हुआ है, इसका सटीक अनुमान अभी नहीं लगा है। 
विज्ञापन


शहर के सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन से सटे आबादपुर के पास प्रीत नगर में ये वारदात हुई है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि घटना शुक्रवार शनिवार देर रात करीब 2.40 बजे की है। वारदात से पहले आरोपियों ने घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा घुमा दिया था। जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


गायक मास्टर सलीम के पीए अभिषेक ने बताया कि एक मनी नाम का लड़का घर पर काम करने के लिए रखा हुआ है। वह सुबह करीब दस बजे आ जाता है। रोजाना की तरह आज वह दस बजे काम पर आया था। इस दौरान उसने देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला रोड साइड पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने अंदर जाकर देखा तो पूरे घर के दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए और लॉकर में पड़ी नकदी गायब थी। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी अभिषेक को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी चेक करने लगे तो पता चला कि आरोपियों ने सीसीटीवी दूसरी साइड पर घुमा दिया था। हालांकि एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें दो आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर आते हुए नजर आ रहे हैं। मास्टर सलीम के करीबी और उनके पीए अभिषेक ने बताया कि वारदात के बाद तुरंत मामले की जानकारी थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को दे दी गई थी। अभिषेक ने कहा कि लॉकर में एक प्रोग्राम के पैसे पड़े हुए थे। साथ में आरोपी एक बड़ा इनवर्टर अपने साथ ले गए हैं। थाना 6 के प्रभारी ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed