{"_id":"69be76609e1d23a8c504c73d","slug":"teenager-commit-suicide-in-jalandhar-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया विवाद बना मौत की वजह: 18 वर्षीय राजन ने की आत्महत्या, दबंगों ने पैरों में गिराकर मंगवाई थी माफी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया विवाद बना मौत की वजह: 18 वर्षीय राजन ने की आत्महत्या, दबंगों ने पैरों में गिराकर मंगवाई थी माफी
Sat, 21 Mar 2026 04:14 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 21 Mar 2026 04:14 PM IST
सार
परिवार के अनुसार, राजन का कुछ युवकों से सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा था। बीते दो दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।
विज्ञापन
BMS student commits suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक विवाद 18 वर्षीय युवक राजन की मौत पर खत्म हुआ। जालंधर के खुरला किंगरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में राजन द्वारा आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि लगातार धमकियों और सार्वजनिक अपमान के कारण युवक ने यह कठोर कदम उठाया। परिवार के मुताबिक, राजन का कुछ युवकों से सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा था। बीते दो दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। शुक्रवार को करीब 10-12 युवक, हथियारों से लैस होकर, उसके घर में घुस आए। उन्होंने पहले परिवार को आश्वस्त किया कि वे केवल बात करना चाहते हैं, लेकिन बाद में जबरन पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंच गए।
परिजनों का आरोप है कि कमरे के अंदर राजन को डराया-धमकाया गया और उसे जबरन पैरों में गिरकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। जान बचाने के लिए राजन ने ऐसा ही किया। आरोप है कि हमलावरों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई, ताकि उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर और अधिक अपमानित किया जा सके। हमलावरों के जाने के बाद राजन गहरे सदमे और मानसिक तनाव में था। परिजनों का कहना है कि वह इस अपमान को सहन नहीं कर पाया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजनों ने आकाश नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उसी के नेतृत्व में यह घटना हुई। परिवार ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। सोशल मीडिया चैट, कॉल रिकॉर्ड और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।