{"_id":"5729c4524f1c1bfa525ce420","slug":"suicide-person-commits-suicide-taunts-unhappy-seven-cases-family-protest-abohar-ferozepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तानों से दुखी व्यक्ति ने की खुदकुशी, सात पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तानों से दुखी व्यक्ति ने की खुदकुशी, सात पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर( फिरोजपुर)
Updated Wed, 04 May 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव पट्टी बीला निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार रात गांव के ही कुछ लोगों के तानों से दुखी होकर जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली।
इस वजह से मंगलवार सुबह मृतक के परिजनों ने गांववासियों के सहयोग से हनुमानगढ़ रोड ओवरब्रिज पर चक्का जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और मृतक को अपमानित करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
गोरा पुत्र नत्था सिंह ने बताया कि उसके भाई ने गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इसे लेकर गांव के ही कुछ लोग उसके पिता को लगातार अपमानित कर रहे थे। इससे आहत होकर उसके पिता नत्था सिंह ने सोमवार शाम कोई जहरीली वस्तु निगल ली। पता चलते ही वे उन्हें सरकारी अस्पताल में लाए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गोरा ने बताया कि उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए उनके पिता को अपमानित करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने जब कोई सुनवाई नहीं की तो मंगलवार को उन्हें धरना लगा कर चक्का जाम करना पड़ा। इसमें हलका विधायक सुनील जाखड़ के निजी सचिव संजीव त्रिखा सहित कई कांग्रेसियों ने भाग लिया और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इधर चक्का जाम की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बड़ी मुश्किल से धरनाकारियों को वहां से हटाकर यातायात बहाल करवाया। डीएसपी वीरचंद ने बताया कि रोशन, गुलाब सिंह, जग्गा सिंह, गोहसी, माहनी, चहल सिंह और एक किन्नर नैन पाल पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।