{"_id":"581354cd4f1c1b944ebc48ed","slug":"suicide-constable-committed-suicide-police-line-death-moga-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोगा पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Fri, 28 Oct 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : amarujala
जिला पुलिस के दंगा फसाद रोको दस्ता टीम में शामिल कांस्टेबल ने अपनी जिला पुलिस लाइन स्थित रिहायश क्वार्टर में कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक कांस्टेबल ने प्रेमिका की ओर से शादी से इंकार करने पर यह कदम उठाया है।
थाना सिटी के मुुखी इंस्पेक्टर राजिंदरपाल सिंह ने कहा कि इस मामले की मोबाइल काल डिटेल निकाली जा रही है। 29 अक्तूबर को पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह का पता लगेगा। पुलिस के मुताबिक संदीप सिंह निवासी गांव पत्तो हीरा सिंह वाला का रहने वाला है और पांच साल पहले पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हुआ था।
उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वह मोगा पुलिस लाइन स्थित जिला पुलिस के दंगा फसाद रोको दस्ता में तैनात था। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे अपनी हाजिरी लगवाकर वह अपने रिहायशी क्वार्टर पुलिस लाइन में चला गया। उसने कोई जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
इसका पता लगने पर पहले उसे स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसकी गंभीर हालत होने से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना सिटी आधीन पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट इंचार्ज राम लुभाया इस मामले की कार्रवाई कर रहे हैं।