फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Overspeed scooty collided with truck two youths died in Jalandhar

जिंदगी से खिलवाड़: स्कूटी पर चार दोस्त सवार, स्पीड इतनी कि ट्रक से टकराते ही उड़े चिथड़े, दो की मौके पर मौत

Thu, 27 Mar 2025 01:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 27 Mar 2025 01:40 PM IST
सार

जालंधर में ओवरस्पीड स्कूटी खड़े ट्रक से टकरा गई। स्कूटी पर चार युवक सवार थे। ट्रक से टकराते ही दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

विज्ञापन
Overspeed scooty collided with truck two youths died in Jalandhar
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में रोड एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत हो गई। जालंधर देहात के थाना लांबड़ा रोड एरिया में नकोदर हाईवे पर तेज रफ्तार स्कूटी खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। स्कूटी पर 4 लोग सवार थे। ट्रक से टकराने के बाद स्कूटी सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान जश्नदीप और लक्की के रूप में हुई है। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। चारों युवक नकोदर डेरे पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। राहगीरों ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया। पता चला है कि ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे हैं। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन




थाना लांबडां ड्यूटी प्रभारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि ट्रक और एक्टिवा में टक्कर हुई है। एक्टिवा पर 4 लोग सवार थे। चारों नकोदर जा रहे थे। दो लोगों की हादसे में मौत हो गई जबकि दो लोग घायल है। ट्रक का अभी नंबर नहीं पता चला। शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। ड्राइवर मौके से गाड़ी लेकर भाग गया है। पुलिस जल्द मामले को सुलझा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed