फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NRI two million swindle, four nominated, Moga

मोगा में एनआरआई से दो करोड़ की ठगी

Sat, 07 May 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो, अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 07 May 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
NRI two million swindle, four nominated, Moga
क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
थाना बाघापुराना पुलिस ने मैरिज पैलेस में हिस्सेदारी के नाम पर एनआरआई से दो करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित एनआरआई का आरोप है कि आरोपियों ने न तो पैलेस में हिस्सेदार बनाया और न ही उसकी दो करोड़ की रकम वापस की।  
विज्ञापन


थाना बाघापुराना में साहिबजीत सिंह, बलदेव सिंह (दोनों सगे भाई) और कुलदीप सिंह और सुखदेव सिंह (दोनों सगे भाई) गांव लंगेआना नचा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कनाडा रहने वाले जसविंदर सिंह निवासी लंगेआना ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी कि करीब छह साल पहले 2010 में बाघापुराना के पास गांव लंगेआना में मैरिज पैलेस में उसका आधा हिस्सा डालने के लिए आरोपियों ने दो करोड़ रुपये की रकम ली थी लेकिन आरोपियों ने पीड़ित एनआरआई का मैरिज पैलेस में न तो आधा हिस्सा डाला और न ही उसके पास से ली दो करोड़ रुपये की रकम वापस की। जिला पुलिस प्रमुख के आदेश पर डीएसपी बाघापुराना जसपाल सिंह ढिल्लों ने इस मामले की प्राथमिक जांच की। प्राथमिक पड़ताल में आरोप साबित होने के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed