फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NRI's Gunner case, suspended, gunner's death, at hospital, SHO suspended, jalandhar

एनआरआई को गनर देने का मामला, सस्पेंड गनर की अस्पताल में मौत

Thu, 05 May 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 05 May 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
NRI's Gunner case, suspended, gunner's death, at hospital, SHO suspended, jalandhar
गनर की अस्पताल में मौत - फोटो : demo
गांव मुट्ठडां कलां में जमीन पर कब्जे के लिए एनआरआई को गनर देने के मामले में करतारपुर के एसएचओ सुखपाल सिंह और गनर मनमोहन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। उधर, गनर मनमोहन सिंह की वीरवार को अस्पताल मौत हो गई। वह एक सड़क हादसे में घायल हो गया था और उसका जालंधर के अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


सस्पेंड करने की खबर मिलने के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। गांव मुट्ठडां कलां के क्रांति मोहन का विवाद एनआरआई के साथ हुआ था। उसके घर के बाहर गोलियां चलाई गई। इसमें पुलिस ने कई लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था। इस केस की जांच डीआईजी के आदेशों पर शुरू हुई तो पाया गया कि हमला करने वालों में करतारपुर का पुलिस मुलाजिम मनमोहन सिंह भी था। मनमोहन सिंह को थाना के एसएचओ सुखपाल सिंह ने गांव मुठड्डां कलां भेजा था, ताकि वह एनआरआई के साथ रह सके। 
विज्ञापन


करतारपुर का इलाका गांव मुट्ठडां कलां से काफी दूर है। वहां पर फिल्लौर के डीएसपी या एसएचओ की तरफ से सुरक्षा दी जा सकती है, लेकिन सुखपाल सिंह ने अपनी तरफ से वहां पर गनर दे रखा था। मामले को 15 दिन का समय बीत चुका था, इस बीच गनर मनमोहन सिंह सड़क हादसे में घायल हो गया और इलाज के लिए अस्पताल भर्ती था। बुधवार को मनमोहन और सुखपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं वीरवार को मनमोहन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed