फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NRI's death, NRI beaten, illness, NRI died, property dispute, nakoder crime, jalandhar

एनआरआई से धक्का-मुक्की, तबीयत बिगड़ने से मौत

Fri, 06 May 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर(जालंधर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर(जालंधर) Updated Fri, 06 May 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
NRI's death, NRI beaten, illness, NRI died, property dispute, nakoder crime, jalandhar
एनआरआई की मौत। - फोटो : डेमो फोटो
गांव धालीवाल में ठेके पर दी गई जमीन को छुड़वाने गए एनआरआई के पांच लोगों ने धक्का-मुक्की की। उन्होंने गाली गलौच भी किया। इससे एनआरआई की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एनआरआई तेजा सिंह गांव धालीवाल का रहने वाला था। थाना पुलिस सदर नकोदर ने तेजा सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। सुरिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उनका सारा परिवार कनाडा में ही रहता है
विज्ञापन


उनकी गांव धालीवाल में 6 एकड़ जमीन हैं, जिसे उनके पति तेजा सिंह ने चार साल पहले अपने रिश्तेदार अवतार सिंह निवासी लुहार नंगर के कहने पर सुलेमान को ठेके पर दे दिया। उनके पति अब जमीन को छुड़वाना चाहते थे। सुरिंदर कौर ने बताया कि वह 5 मई को अपने पति के साथ खेतों में गई तो सुलेमान, अवतार सिंह, मनजिंदर सिंह मगां, तेजिंदर सिंह गगन और अवतर सिंह निवासी होशियारपुर वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी ने उनके पति के साथ धक्का मुक्की देकर धमकियां भी दी। इसके चलते उन्हें ठेस पहुंची और उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। तेजा सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed